ganesh ji ke 108 naam hindi mein-1000x628

गणेश जी के १०८ नाम हिंदी में अर्थ सहित | ganesh ji ke 108 naam hindi mein

नमस्कार दोस्तों मै इस लेख में आपको भगवान गणेश के १०८ नाम बताने वाला हूँ. ये नाम जपने से  मनुष्य को एकाग्रता साधने एवं प्रगति करने में गणेश जी से सहायता मिलती है. भगवान गणेश का महिमा गाते गाते तो देवता भी नहीं थकते. क्योंकि उनके कार्यो को भी सिद्धि देनेवाले भगवान गणेश जी ही है. इनकी पूजा पुरे विश्व में होती है.

विशेषकर देवभूमि भारत में जब भी किसी मंगल कार्य की शुरुआत करनी होती है. तब सबसे पहले गणेश जी की ही याद आती है. क्योंकि भगवान विनायक मंगलमूर्ति है. हर मंगल कार्य को पूरा करने हेतु. गणेश जी ही सहायता करते है. अब हम पढ़ते है. ganesh ji ke 108 naam hindi mein

यह भी पढ़े –  गणेश जी की ७ पौराणिक एवं रोचक कथाएँ

गणेश जी के १०८ नाम हिंदी में अर्थ सहित | ganesh ji ke 108 naam hindi mein

1. बालगणपति : गणेशजी का बालक रूप.
2. भालचन्द्र : जिनके मस्तक पर चंद्रमा विराजमान है
3. बुद्धिनाथ : सद्बुद्धि के भगवान
4. धूम्रवर्ण : धुंए को उड़ाने वाले
5. एकाक्षर : एकल अक्षर
6. एकदन्त: एक दांत वाले भगवान
7. गजकर्ण : हाथी की तरह कानो वाले
8. गजानन: हाथी के सिर वाले भगवान
9. गजवक्र : हाथी की सूंड वाले
10. गजवक्त्र: हाथी की तरह मुंह है
11. गणाध्यक्ष : सभी गनो (सेना) के नायक
12. गणपति : सभी गणों के नायक
13. गौरीसुत : माता गौरी (पार्वती) की संतान
14. लम्बकर्ण : बड़े कान वाले भगवान
15. लम्बोदर : बड़े पेट वाले भगवान
16. महाबल : अत्यधिक बलशाली भगवान
17. महागणपति : देवादिदेव
18. महेश्वर: सारे ब्रह्मांड के भगवान
19. मंगलमूर्ति : सभी शुभ कार्यों को पुरे करनेवाले देव
20. मूषकवाहन : जो मूषक(चूहा) की सवारी करते है
21. निदीश्वरम : धन और निधि के दाता
22. प्रथमेश्वर : जिनको सबसे पहले पूजा जाता है
23. शूपकर्ण : बड़े कान वाले देव
24. शुभम : सभी शुभ कार्यों के प्रभु
25. सिद्धिदाता: इच्छाओं और अवसरों के स्वामी
26. सिद्दिविनायक : सफलता के स्वामी भगवान
27. सुरेश्वरम : सभी सुरो (देव) के देवता
28. वक्रतुण्ड : घुमावदार सूंड वाले.
29. अखूरथ : जिसका सारथी मूषक है.
30. अलम्पता : अनन्त देव.
31. अमित : अतुलनीय प्रभु.
32. अनन्तचिदरुपम : अनंत और व्यक्ति चेतना वाले.
33. अवनीश : पूरे विश्व के प्रभु.
34. अविघ्न : जीवन बाधा को दूर करनेवाले.
35. भीम : विशाल.
36. भूपति : धरती के मालिक.

Ganesh ji ke 108 naam hindi mein

37. भुवनपति: देवों के देव.
38. बुद्धिप्रिय : ज्ञान के दाता
39. बुद्धिविधाता : बुद्धि के मालिक
40. चतुर्भुज: चार भुजाओं (हात) वाले भगवान
41. देवादेव : सभी देवो के में सर्वोपरि
42. देवांतकनाशकारी: बुराइयों और असुरों के विनाशक
43. देवव्रत : सबकी तपस्या स्वीकार करने वाले
44. देवेन्द्राशिक : सभी देवताओं की रक्षा करने वाले
45. धार्मिक : दान देने वाले
46. दूर्जा : अपराजित देव
47. द्वैमातुर : दो माताओं वाले
48. एकदंष्ट्र: एक दांत वाले
49. ईशानपुत्र : भगवान शिव के बेटे
50. गदाधर : जिनका हथियार गदा है
51. गणाध्यक्षिण : सभी पिंडों के नेता
52. गुणिन: सभी गुणों के संपन्न
53. हरिद्र : स्वर्ण के रंग वाले
54. हेरम्ब : मां का प्रिय पुत्र
55. कपिल : पीले भूरे रंग वाले
56. कवीश : कवियों के स्वामी
57. कीर्ति : यश के स्वामी
58. कृपाकर : कृपा करने वाले देवता
59. कृष्णपिंगाश : पीली भूरी आंख वाले देवता
60. क्षेमंकरी : माफी प्रदान करने वाले देवता
61. क्षिप्रा : आराधना के योग्य
62. मनोमय : दिल जीतने वाले
63. मृत्युंजय : मौत को हराने वाले
64. मूढ़ाकरम : जिनमें खुशी का वास होता है
65. मुक्तिदायी : शाश्वत आनंद के दाता
66. नादप्रतिष्ठित : जिन्हें संगीत से प्यार है
67. नमस्थेतु : सभी बुराइयों पर विजय प्राप्त करने वाले.
68. नन्दन: भगवान शिव के पुत्र.
69. सिद्धांथ: सफलता और उपलब्धियों के गुरु.
70. पीताम्बर : पीले वस्त्र धारण करने वाले.
71. प्रमोद : आनंद.
72. पुरुष : अद्भुत व्यक्तित्व.

यह भी पढ़े – शिर्डी साई बाबा के १०८ नाम अर्थसहित

Ganesh ji ke 108 naam hindi mein

73. रक्त : लाल रंग के शरीर वाले
74. रुद्रप्रिय : भगवान शिव के चहेते पुत्र
75. सर्वदेवात्मन : सभी स्वर्गीय प्रसाद के स्वीकर्ता
76. सर्वसिद्धांत : कौशल और बुद्धि के दाता
77. सर्वात्मन : ब्रह्मांड की रक्षा करने वाले
78. ओमकार : ओम के आकार वाले
79. शशिवर्णम : जिनका रंग चंद्रमा को भाता हो
80. शुभगुणकानन : जो सभी अच्छे गुणों के स्वामी हैं
81. श्वेता : जो सफेद रंग के रूप में शुद्ध हैं
82. सिद्धिप्रिय : इच्छापूर्ति करने वाले
83. स्कन्दपूर्वज : भगवान कार्तिकेय के भाई
84. सुमुख : शुभ मुख वाले
85. स्वरूप : सौंदर्य के प्रेमी
86. तरुण : जिनकी कोई आयु कभी बढती नहीं
87. उद्दण्ड : शरारती भगवान
88. उमापुत्र : पार्वती के लाडले पुत्र
89. वरगणपति : अवसरों के स्वामी
90. वरप्रद : इच्छाओं और अवसरों के अनुदाता
91. वरदविनायक: सफलता के स्वामी
92. वीरगणपति : वीर प्रभु
93. विद्यावारिधि : बुद्धि के ईश्वर
94. विघ्नहर : संकट को दूर करने वाले
95. विघ्नहत्र्ता: विघ्न हरने वाले
96. विघ्नविनाशन : बाधाओं का अंत करने वाले
97. विघ्नराज : सभी बाधाओं के परस्त करनेवाले
98. विघ्नराजेन्द्र : सभी बाधाओं हटाने वाले भगवान
99. विघ्नविनाशाय : बाधाओं का समूल विनाश करने वाले
100. विघ्नेश्वर : बाधाओं के हरने वाले भगवान
101. विकट : अत्यंत विशाल
102. विनायक : सब के भगवान
103. विश्वमुख : ब्रह्मांड स्वरूप
104. विश्वराजा : संसार के स्वामी
105. यज्ञकाय : यज्ञ आहुती को स्वीकार करने वाले
106. यशस्कर : प्रसिद्धि और भाग्य के स्वामी
107. यशस्विन : सबसे प्यारे और लोकप्रिय देव
108. योगाधिप : ध्यान के प्रभु

हमारा लेख ganesh ji ke 108 naam hindi mein  पढने के लिए धन्यवाद. यह लेख आपको कैसा लगा हमे कमेंट करके बताये और अन्य भक्तगानों के साथ गणेश जी नाम शेयर करे. धन्यवाद. जय श्री गणेश.

हमारे ब्लॉग पर और भी पोस्ट पढ़े

सबसे अधिक लोकप्रिय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *