इस लेख की शुरुवात में “तोता” को समझने के लिए. इसकी कुछ बुनियादी जानकरी दे रहे है. इसके आगे लेख में आपको तोते की २१ प्रजातियों की जानकारी मिलनेवाली है. तो चलिए शुरू करते है.
यह भी पढे – शुतुरमुर्ग के बारे में रोचक तथ्य एवं सम्पूर्ण जानकारी
तोते की बुनियादी जानकारी | parrot information in hindi
- तोते को अगर किसी इंसान के साथ 1 महीना रखा जाये, तो वह इंसानों की भाषा सिखने लगता है.
- यह पक्षी दुनिया की कौनसी भी भाषा बोल सकता है.
- इसे संस्कृत भाषा में “शुकः” कहा जाता है.
- भारत में मध्य प्रदेश के “Deori” शहर में सबसे अधिक संख्या में तोते देखे जाते है.
- वैज्ञानिक भाषा में तोते को “सिटाक्यूला केमरी” कहा जाता है.
- तोता जिंदंगी भर की लिए सिर्फ एकही साथी चुनते है, और पूरी जिंदगी उसी के साथ बिताते है.
- तोते की कई प्रजातीय है, मगर सबसे प्रसिद्ध “Ring Necked Parakett” जिसे हिंदी में हरा तोता कहते है, यह भारत में सबसे अधिक पाया जाता है.
- तोते का आकार १० से १२ इंच लंबा होता है.
- पूरी दुनिया में तोते की लघभग ३९९ विविध प्रजातियाँ पायी जाती है .
- अभी तक के संशोधन में पता चलता है की “अफ्रीकन ग्रे पैरेट” दुनिया का सबसे बुद्धिमान तोता है. जिसके विषय में हमने इसी पोस्ट में बात की है.
- धरतीपर आस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड इन दो देशो में, सबसे अधिक तोते की प्रजातियाँ पायी जाती है.
- तोता भोजन करने के लिए, अपने पैरो का इस्तेमाल करता है.
- इसकी अधिकतम प्रजातिया उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पायी जाती है.
- मादा तोता एक साल में 10 से 12 अंडे देती है, तोते की विभिन्न प्रजातियों अनुसार, सालाना अंडे देने की संख्या अलग-अलग हो सकती है.
- एक तोते की आयु लगभग 15 से 20 साल तक होती है, हालाँकि इनकी कई प्रजातियाँ ऐसी भी है, जो ८० साल तक जीवित रह सकती है.
- एक तोते का वजन लगभग ५०० ग्राम से १ किलो तक हो सकता है.
यह भी पढे – गौरैया के बारे में 100 रोचक तथ्य
तोते की २१ प्रजातियों की जानकारी | 21 Different types parrot information in hindi
1. African Grey Parrot
- तोते की इस प्रजाति का निवास स्थान वेस्टर्न सेंट्रल अफ्रीका में है.
- यह तोता बुद्धिमान होने के साथ-साथ, अलग-अलग तरह के शब्द जल्दी सीख जाता है.
2. Cockatoo
- इस प्रजाति का तोता Australia, New Guinea, Indonesia, Solomon Islands और Philippines में पाया जाता है.
- इसे लोगो सबसे ज्यादा पसंद है, क्योंकि यह घर के लोगों के साथ हमेशा जुड़ा रहता है और सदैव अपने मालिक के पक्ष में ही रहता है, इसे वफादार तोता भी कह सकते है.
3. Macaw
- यह प्रजाति North और South America में रहती है.
- यह तोता आकार में दुनिया का सबसे बडी तोता प्रजाति होती है, Macaw को इंसानी बोली की हुबहू नकल करने में उस्ताद होते है.
यह भी पढे – हरियल पक्षी की सम्पूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य
4. Parrotlet
- यह तोता प्रजाति Central, South America और Mexico में पायी जाती है.
- Parrotlet तोता प्रजाति में सबसे छोटे तोता हैं. ये बेहद बुद्धिमान और एक अच्छा साथी होता है.
5. Cockatiel
- यह तोता ऑस्टेलिया में पाया जाता है.
- इस प्रजाति का तोता अपने मालिक को स्पष्ट रूप से पहचानते हैं और उनकी आवाजों के प्रति संवेदनशील होते हैं.
6. Senegal Parrot
- इस तोता प्रजाति का मूल निवास स्थान west Africa में है.
- Senegal Parrot आसानी से प्रशिक्षित होनेवाला और अपने मनोरंजन करनेवाल पक्षी है.
7. Parakeet
- यह तोता प्रजाति India, Sri Lanka , Australia और Pacific Islands पर पायी जाता है.
- parakeet अपने जिज्ञासु स्वभाव के लिए जाना जाता है, यह तोता लगातार अपने मालिक के साथ बातचीत करने में इच्छुक रहता है.
8. Eclectus Parrot
- यह तोता प्रजाति Solomon Islands, Sumba, New Guinea, northeastern Australia और the Maluku Islands पर पायी जाती है.
- Eclectus Parrot दिखने में आकर्षक और बुद्धिमान तोता है, इसके सुंदर रंग और बोलने की अद्भुत क्षमता की वजह से यह काफी लोकप्रिय हो चूका है.
9. Amazon Parrot
- इस तोते का मूल निवास स्थान West Indies, Mexico और northern South America है.
- Amazon Parrot की विशेषता यह है की ये अपने मालिक के साथ जल्दी घुल मिल जाते है.
- इस तोते को पालने के विषय में सोचनेवाले ध्यान रखे की Amazon Parrots को काफी ज्यादा देखरेख की आवश्कता होती है.
10. Conure Parrot
- इस तोते की प्रजाति Central और South America में, नजर आती है.
- इनकी विशेषता के संदर्भ में बात करे, तो Conure Parrot जिज्ञासु और साहसी वृति के होते है, इन्हें खुश और व्यस्त रखने के लिए, खिलौनों की आवश्कता होती है.
11. Burrowing Parrot
- इस तोते का घर Argentina और central Chile है.
- इस प्रजाति की विशेषता यह है की Burrowing Parrot ऊंचाई पर (बिल ) घोसला बनाकर रहते है, इनका बिला ३ मीटर तक गहरा हो सकता है, और सबसे खास बात यह अपने बिल की खुदाई स्वयं करते है.
- यह अन्य तोता प्रजाति की तुलना में शांत और विन्रम स्वभाव के होते है, Burrowing Parrot उन लोगो के लिए , बहुत उचित है, जो ज्यादा शोरगुल पसंद नहीं करते.
12. Caique Parrot
- यह तोता Colombia, Ecuador, French Guiana, Guyana, Peru, और Suriname का मूल निवासी है.
- Caique Parrot ज्यादा दुरी तक नहीं उड़ सकता, अपने निश्चित स्थान पर पहुंचे के लिए, Caique Parrot बिच-बिच में रुककर विश्राम करते है. यह तोता मिलनसार, लेकिन चलाख वृति का होता है, जो लोग अपने लिए, एक छोटा व आकर्षक तोता चाहते है, उनके लिए Caique Parrot के बढ़िया विकल्प है.
13. Yellow-Naped Amazon Parrot
- इस तोते का मूल निवास स्थान Pacific coast of southern Mexico और Central America में है.
- यह तोता अपने बोलने की आकर्षक शैली, और लम्बी उम्र के लिए काफी मशहुर है. Yellow-Naped Amazon Parrot 60-80 तक जीवित रह सकता है.
14. Meyer’s Parrot
- यह तोता मुख्य रूप से Africa में पाया जाता है.
- यह तोता प्रजति अपने परिवार से घुल मिल जाती है, लेकिन इसे लोगो का ध्यान आकर्षित करने में कोई ज्यादा रूचि नहीं होती.
- Meyer’s Parrot शांत और बुद्धिमान तोता है.
15. Ring-Necked Parakeet
- तोतो की यह प्रजाति इंडिया के साथ साथ Sudan के western southern areas और Middle East में पाई जाती है.
- इस प्रजाति की आवाज हास्यपूर्ण होती है, इस तोते की विशेषता के विषय में बात करे तो, अपने घर में किसी भी अंजान खतरे के महसूस होते है, ये शोर मचा देते है.
16. Kakariki Parrot
- तोते की इस प्रजाति का मूल निवास स्थान New Zealand में है.
- इस तोते का व्यक्तित्व काफी मजाकिया और मनोरंजक होता है, बुद्धिमान होने के कारण, Kakariki Parrot शब्द सीखने में सक्षम होते हैं और घर के सदस्यों के लिए, उनके पसंदीदा गीतों सहित कई ध्वनियों की नकल भी करते है.
17. Timneh Grey
- इस तोते का मूल निवास स्थान western coastal region of northern Africa में है.
- Timneh Grey उस्ताही होने के साथ साथ काफी जल्दी बोलना सिख जाता है.
18. Quaker Parakeet
- यह तोता Argentina और South America में पाया जाता है.
- Quaker Parakeet काफी आत्मविश्वासी पक्षी होते है. इनकी विसेषता में यह हमेशा आपका मनोरंजन करते रहते है. ये अपने परिवार से काफी मिल जुल कर रहेते है.
और पढे – मैना पक्षी की सम्पूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य
19. Lovebirds
- इस तोते का निवास स्थान Sub-Saharan Africa और Madagascar में है.
- यह सबसे अधिक लोकप्रिय, जिज्ञासु, उत्साही और चंचल पक्षी माने जाते है. Lovebirds मालिक के साथ काफी गहरा रिश्ता रखते है. यह तोता हमेशा जोडे में रहना पसंद करता है. इन्हें जोडे से अलग करने पर यह मर जाते है.
20. Plum-headed Parakeet
- यह प्रजाति हिमालय की तलहटी दक्षिण से श्रीलंका तक पायी जाती है.
- Plum-headed Parakeet अन्य तोतो की तुलना में शांत स्वभाव के होते है. यह तोता अपार्टमेंट में रहनेवालो के लिए, एक बढ़िया पालतू पक्षी हो सकता है.
21. Pionus Parrot
- इस तोते का मूल निवास स्थान Mexico, and Central और South America है.
- विशेषता में Pionus Parrot की छोटी चौकोर सुंदर पूंछ होती हैं, यह काफी हद तक Amazon parrots के समान होते है, लेकिन इनकी उडान ज्यादा ऊँची नहीं होती.
यह भी पढ़ें – हुदहुद पक्षी के रोचक तथ्य एवं सम्पूर्ण जानकारी
FAQs – तोता के विषय में पूछे जानेवाले प्रश्न
प्रश्न: तोता का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर: तोता का वैज्ञानिक नाम “सिटासिफोर्मीस” हैं.
प्रश्न: पूरी दुनिया में तोते की कितनी प्रजाति है?
उत्तर: ‘दुनिया में अब तक ३९८ तोते की प्रजाति पायी गई है.
प्रश्न: तोता की आयु कितनी होती है ?
उत्तर: तोते का जीवनकाल 10 से 80 साल तक हो सकता है.
प्रश्न: मादा तोता एक बार में कितने अंडे देती है.
उत्तर: मादा तोता एक बार 1 से 12 अंडे देती है.
हेल्लो दोस्तों हमारी 10 lines on parrot in Hindi इस ब्लॉग पोस्ट को पढने के लिए. आपको इस पोस्ट में दी गई जानकरी कैसी लगी. यह कमेंट करके जरुर बताये.और अगर यह जानकारी आपको उपयुक्त लगी तो इसे शेयर जरुर करे.
हमारे ब्लॉग पर जानकरी से भरे अन्य लेख पढे
- मोर पक्षी की जानकरी
- कबूतर की संपूर्ण जानकारी
- उल्लू के बारे में १०० जानकारियां
- नीलकंठ पक्षी का पौराणिक महत्व, रोचक तथ्य एवं सम्पूर्ण जानकारी
- विविध प्रकार के सांपों के नाम एवं तस्वीरें

नमस्कार दोस्तों मै हूँ वृषभ पाटिल. मै इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूँ. मैने बाणिज्य विभाग से उपाधि ली है. मुझे नई नई चीजों के बारे में लिखना और उन्हें आप तक पहुँचाना बहुत पसंद है. हमारे इस ब्लॉग पर मनोरंजक, शैक्षिक,अध्यात्मिक ,और जानकारीपूर्ण लेख प्रकशित किये जाते है. अगर आप चाहते हो की आपकी भी लिखी हुई कोई भी कहानी, कविता या कोई लेख इस ब्लॉग पर प्रकशित हो. उसे मुझे [email protected] इस email id पर भेज सकते है.